बरेली: चुनाव की तैयारियां हुईं पूरी, मतदान से पहले नामांकन वापस ले सकते हैं प्रत्याशी
बरेली, अमृत विचार। जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए रविवार को सुबह 8 से अपराह्न 3 बजे तक कलेक्ट्रेट में बनाए गए बूथों पर पार्षद और सभासद मतदान करेंगे। अपर नगर मजिस्ट्रेट नहने राम ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां हो चुकी है। मतदान से पहले प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
नामांकन वापस लेने से चुनाव निर्विरोध भी हो सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट बूथ नंबर 1 में नगर निगम, बूथ नंबर 2 न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सदर में नगर पालिका नवाबगंज, फरीदपुर, आंवला, बहेड़ी, बूथ नंबर 3 न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम में नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां, रिठौरा, धौराटांडा, फरीदपुर, रिछा, देवरनियां, शेरगढ़, बूथ नंबर 4 न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी में नगर पंचायत बिशारतगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, सेंथल, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़ के सभासद मतदान करेंगे। बताया कि तीन बजे के बाद मतगणना होगी और इसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: जीभ का होना था ऑपरेशन...डॉक्टर ने कर दिया 'खतना', अब अस्पताल होगा सील
