रामपुर: जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट पहुंचा गवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब इस मामले में चार जुलाई को होगी सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए/सीजेएम कोर्ट में चल रही है। शनिवार को विवेचक कोर्ट पहुंचे। जहां उनकी गवाही हुई। अब इस मामले में 4 जुलाई को सुनवाई होना है।
      
फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। 

इस मामले में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए में चल रही है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि विवचेक की गवाही हुई है। इस मामले में अब चार जुलाई को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

संबंधित समाचार