पीलीभीत: दवा लेने की बात कहकर निकली महिला का फंदे से लटका मिला शव..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। तीन दिन पहले दवा लेने के लिए घर से निकली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से 20 किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बता दें कि माधोटांडा क्षेत्र के गांव भगवंतापुर फैजुल्लागंज निवासी जंग बहादुर खेती करते हैं। उनकी पत्नी मुन्नी देवी (43) तीन दिन पहले दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस पर परिवार वालों ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। महिला के लापता होने की सूचना अभी तक पुलिस को भी नहीं दी गई थी। 

शनिवार सुबह महिला का शव गांव से 20 किलोमीटर दूर रमनगरा चौकी क्षेत्र के गांव मढैया लालपुर के एक निर्माणाधीन भवन के पास खड़े आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीण खेतों की तरफ जाने को निकले और शव देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  माधोटांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। शव की शिनाख्त होने पर परिवार वालों को भी बुला लिया। मगर मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा रहा। परिवार वाले भी कुछ सटीक जानकारी नहीं दे पाए। इस पर पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है।

महिला का शव गांव से 20 किमी दूर दूसरे गांव में फंदे से लटका मिला है। उसके लापता होने के बाद कोई सूचना नहीं दी गई थी। अभी भी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - अचल कुमार, एसओ माधोटांडा

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: धर्म परिवर्तन के बाद लव-जिहाद का शोर, हिंजामं का हंगामा..जानिए पूरा मामला 

 

संबंधित समाचार