Video Like Scam: वीडियो को लाइक कर कमाएं पैसे, झांसे में आ गया इंजीनियर, गंवाए 42 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोगों से पैसे ठगने के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीके खोजते ही रहते हैं, अगर कोई आप से कहे आप केवल YouTube वीडियो को लाइक करके पैसे कमा सकते हैं? तो आप का सवाब क्या होगा हो सकता है आप कहेंगे हां क्यों नहीं अगर ऐसा है, तो आप को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है।

इन दिनों ऐसा ही एक स्कैम बेहद चल रहा है इस में स्कैमर्स यूट्यूब वीडियो लाइक करने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते है। अभी तक कई लोग इस स्कैम का शिकार हो चुके है।

वहीं  एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर 102 में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले पीड़ित को 24 मार्च को व्हॉट्सऐप पर एक मैसेज मिला, जिसमें स्कैमर ने वीडियो लाइक कर पैसे कमाने की बाद कहीं जिस के बाद में स्कैमर ने उसे एक टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा दिया, जिसका नाम कथित तौर पर दिव्या नाम की एक महिला ने रखा था।

इस ग्रुप में शामिल होने के बाद स्कैमर्स ने उसे  गारंटीड रिटर्न का वादा करके पीड़ित को अपना पैसा निवेश करने के लिए राजी कर लिया, उस व्यक्ति ने 42,31,600 रुपये की राशि स्कैमर ट्रांसफर कर दी।

पीड़ित ने बताया, ‘जब मैने उनके साथ काम करने की हामी भरी तो दिव्या नाम की एक महिला ने मुझे टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में शामिल कर लिया. उसने मुझे बेहतर रिटर्न के दावे के साथ पैसा लगाने के लिए कहा. टास्क देखते हुए मैनें अपने और अपनी पत्नी के अकाउंट से 42,31,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

यहां पीड़ित को मालूम हो गया कि उसके साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया और जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, और स्कैमर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

New Project(2)

यूट्यूब स्कैम से बचे
धड़ल्ले से चल रहे इस स्कैम में स्कैमर्स आप को व्हॉट्सएप पर मैसेज करते है और वीडियो को लाइक कर पैसे कमाने का ऑफर देते है, जो देखने में काफी सच लगते हैं, वे पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इस स्कैम शिकार होने से बचने के लिए, इस मैसेज को तुरंत ब्लॉक कर दें।

यह भी पढ़ें- अब आंखों को स्कैन कर किसी भी बीमारी का पता लगा लेगी ये मशीन, Google CEO का दावा

संबंधित समाचार