Kanpur News: उद्योगपति का व्हाट्सएप हैक कर मित्रों और रिश्तेदारों से ठगी, इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का दिया झांसा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में उद्योगपति का व्हाट्सएप हैक कर मित्रों और रिश्तेदारों से ठगी। इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का झांसा दिया और कोड हासिल कर व्हाट्सएप हैक किया।

कानपुर में उद्योगपति का व्हाट्सएप हैक कर मित्रों और रिश्तेदारों से ठगी। इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का झांसा दिया और कोड हासिल कर व्हाट्सएप हैक किया।

कानपुर, [कुशाग्र पांडेय]। अगर आप व्हाट्सएप का प्रयोग करते है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। वरना आप भी शहर के एक बड़े उद्योगपति की तरह परेशान हो सकते है। इन उद्योगपति का व्हाट्सएप हैक हो गया, लेकिन उनके साथ ठगी नहीं हुई। हैकर ने उनकी जगह उनके व्हाट्सएप के जरिए पैसे की जरूरत का हवाला देकर कई कारोबारी मित्रों और रिश्तेदारों से ठगी कर ली। इससे उद्योगपति की बाजार में साख गिर गई, लेकिन जब हकीकत का पता चला तो सब सचेत हो गए। उद्योगपति की नाम न सार्वजनिक करने का अनुरोध कर पुलिस से शिकायत की है। 

शहर के जिस उद्योगपति का व्हाट्सएप हैक हुआ है। वह शहर के 20 उद्योगपति में से एक है। वह एयरटेल कंपनी का नंबर उपयोग करते है। उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताकर पूछा कि आपके इंटरनेट की स्पीड ठीक है कि नहीं। आप फोर जी इंटरनेट उपयोग कर रहे है या फाइव जी। उसने कहा कि अगर फाइव जी इंटरनेट की सुविधा चाहिए तो आपके पास आए मैसेज में दिया चार अंक का कोड बता दीजिए।

जैसे ही उद्योगपति ने चार अंक का कोड बताया, उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। इसके बाद हैकर ने अपने मोबाइल या अन्य डिवाइस पर व्हाट्सएप को खोलकर टू स्टैप सिक्योरिटी सिस्टम लगा दिया। फिर उसने उद्योगपति के व्हाट्सएप से पैसे की जरूरत का हवाला देकर उनके कारोबारी मित्रों और रिश्तेदारों को मैसेज किया। कई कारोबारी और रिश्तेदारों ने फोन कर उद्योगपति से संपर्क कर लिया, लेकिन कई लोगों ने उद्योगपति से संपर्क किए बिना ही पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उद्योगपति से दोस्त ठगी का शिकार हो गए। 

ज्यादातर रात को ही करते है मैसेज

एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि हैकर काफी शातिर होते है। वे व्हाट्सएप या मैसेंजर को हैक कर ज्यादातर रात को मैसेज करते है। रात को मैसेज करने के पीछे वजह है कि ज्यादातर लोग यह समझ कर फोन नहीं करते है कि अगर कोई रात को पैसे के लिए मैसेज कर रहा है तो उसको जरूरत होगी। क्योंकि रात को बैंक बंद रहते है और ज्यादातर लोग सो चुके होते है। ऐसे में इंसान करीबी लोगों को ही मैसेज या फोन करता है। 

इस तरह बच सकते है हैकिंग से 

- किसी को फोन पर कोई कोड शेयर न करें
- अपना मोबाइल किसी को न दें
- व्हाट्सएप को सिक्योरिटी कोड से लॉक रखें
- व्हाट्सएप में हमेशा दो स्टेप सिक्योरिटी की सेटिंग रखें
- व्हाट्सएप में आने वाले लिंक को न खोले

इस तरह होता है व्हाट्सएप हैक 

साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन के मुताबिक अब व्हाट्सएप को हैक करने के लिए कई तरह के एप आ गए है। आप किसी को के मोबाइल के व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर तीन तरीके से हैक कर सकते है। व्हाट्सएबस इसके लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), स्कैन कोड और फोन कॉल की जरूरत होती है। व्हाट्सएप को दूसरे डिवाइस में खोलने के लिए इन तीनों में किसी से एक की जरूरत पड़ती है। 

इस तरह पहचानें व्हाट्सएप हैक हुआ या नहीं 

व्हाट्सएप हैक हुआ या नहीं, इसका पता व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर किया जा सकता है। सेटिंग में व्हाट्सएप वेब को खोलना होता है। अगर वहां पर स्कैन कैमरा दिखाई दे तो व्हाट्सएप हैक नहीं है। अगर वहां पर स्कैन कैमरे के बजाय लॉग आउट लिखकर आए तो समझ जाइए आपका व्हाट्सएप हैक हो गया है। तब आपको लॉगआउट करना पड़ेगा। तब व्हाट्सएप दूसरे मोबाइल या अन्य एप से हट जाएगा। 

एक उद्योगपति को व्हाट्सएप हैक कर उनके मित्रों से ठगी की गई है। उद्योगपति का नाम नहीं बता सकते है। जांच की जा रही है। जल्द ही हैकर को पकड़ लिया जाएगा।- मनीष सोनकर, एडीसीपी क्राइम

संबंधित समाचार