राजीव गांधी के करीबी रहे सुलतानपुर के पूर्व सांसद राजकरन सिंह का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रहे पूर्व सांसद राजकरन सिंह का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1984 से 1989 तक सुलतानपुर से लोकसभा सांसद रहे सिंह ने शनिवार देर रात अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील स्थित अपने पैतृक गांव नेवादा में अंतिम सांस ली। 

राजकरन सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा, “सिंह हम सब के संरक्षक की तरह थे। उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।” 

गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने भी राजकरन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पूर्व सांसद के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने नोएडा को दिया 124 परियोजनाओं का तोहफा, कहा - जेपी और लोहिया के नाम पर बनी पार्टियां देश विरोध में जुटी

संबंधित समाचार