रायबरेली: अपराध से अर्जित की गई गैंगस्टर की सवा छह करोड़ की संपत्ति जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवगढ़, रायबरेली, अमृत विचार। क्षेत्र के कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह की  करीब सवा छः करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है ।इस बारे में शनिवार को जिला अधिकारी माला श्रीवास्तव ने निर्देश जारी किए थे। उसके बाद रविवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

कस्बा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह के विरुद्ध करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। जिसमें हत्या के गवाहों को धमकाना और क्षेत्र में आतंक पैदा करने जैसे मामले हैं। हत्या के एक मामले में गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह सजायाफ्ता भी है। इसके विरूद्ध पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की थी।

क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों और इसके भय को देखते हुए जिला अधिकारी ने इसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था ।जिसमें पुलिस ने इसके मकान, एक विद्यालय और एक राइस मिल को रविवार को जब्त कर लिया है। जब तक की गई कुल संपत्ति करीब 6 करोड़ , 15 लाख , 27 हजार रुपए कीमत की बताई जाती है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि समाज विरोधी क्रियाकलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर बनाई  गई चल अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई भदोखर, शिवगढ़ थाना पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी महाराजगंज एसडीएम महाराजगंज की मौजूदगी में की गई है।

एसपी ने बताया कि यह शातिर किस्म के अपराधिक संगठित गिरोह का सरगना है। इसके द्वारा अपने तथा अन्य साथियों के आर्थिक भौतिक व दुनियावी लाभ के लिए अवैध तरीके से गैंग बनाकर मारपीट ,गाली गलौज, अपहरण, हत्या ,जानलेवा हमला करना, आदि इसका मुख्य पेशा है ।जो अपराध के बल पर अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा था। जिससे आम जनमानस में भय व्याप्त था।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एनएचएआई के सूखे पेड़ों के स्थान पर लगाए जाएंगे नए पौधे, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार