पंजाब में कृषि-यंत्रों पर सब्सिडी देने की पहल को मिलेगा बढ़ावा, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रविवार को कहा कि कृषि विभाग राज्य के किसानों को रियायती दरों पर अत्याधुनिक कृषि-मशीनरी मुहैया करवाने की राज्य सरकार की पहल को बढ़ावा देने के लिए रणनीति पर काम कर रहा है। 

खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में कृषि विभिन्नता और कृषि-मशीनरी को उत्साहित करने के लिए किये जा रहे यत्नों के अंतर्गत विभाग इस रणनीति पर काम कर रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मकैनाईज़ेशन (समैम) स्कीम के अंतर्गत किसानों से विभिन्न कृषि मशीनरी पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदन माँगे गये हैं। उन्होंने राज्य के किसानों को इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए 20 जुलाई, 2023 तक आवेदन करने की अपील की है। 

खुड्डियां ने बताया कि यह सब्सिडी पैडी ट्रांसप्लांटरज़, डी. एस. आर. ड्रिल्ल, पोटैटो प्लांटर (आटोमेटिक/सेमी- आटोमैटिक), ट्रैक्टर ऑपरेटिड बूम स्प्रेयर, पी. टी. ओ. ऑपरेटिड बंड फोरमर, ऑयल मिल, मिनी प्रोसेसिंग प्लांट और नरसरी सिडर पर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने- अपने जिलों के कृषि दफ़्तरों में जाकर इस संबंधी और ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

मंत्री ने कहा कि इस योजना से किसानों के कृषि खर्चे घटेंगे और मशीन आधारित कृषि को अपना कर किसान अपनी आय में विस्तार कर सकते हैं।इससे कृषि सैक्टर में पानी की बचत सम्बन्धी तकनीकें, फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने में भी काफ़ी मदद मिलेगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सारी प्रक्रिया के दौरान मुकम्मल पारदर्शिता बरती जाये। 

ये भी पढ़ें- बीजेपी के कार्यक्रम में कई राउंड फायरिंग, कार्यकर्ता के पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार