प्रयागराज : जब दो लावारिस शवों को नसीब हुआ अपनो का कंधा,फूट-फूट कर रोये परिजन
ट्रेन के सामने कूदकर की थी दोनो ने आत्महत्या
प्रयागराज, अमृत विचार। घरवालों से नाराज होने के बाद दो युवक ट्रेन के सामने कूद कर कूदकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। दोनो शवों को लावारिस की तरह रखा गया था। रविवार को दोनों लावारिस शवों की पहचान हो गई और उनको अपनों का कंधा नसीब हो गया। पुलिस ने दोनों की लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
नगर के धूमनगंज के सुलेमसराय नई बाजार के पीछे रहने वाले अनिल कुमार उर्फ छेदी (57) पुत्र दक्खी लाल गौतम की पत्नी अंजली देवी ने बताया कि 23 जून की रात में वह बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकल गए थे। रात में कुछ पता नहीं लगा। 24 जून को जब पता चला तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। कोई जानकारी न होने पर धूमनगंज थाने में सूचना दी गई। 25 जून को धूमनगंज थाने से बताया गया कि सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटी एक लावारिस लाश मिली है। पोस्टमार्टम हाउस में रखी लाश की पहचान अनिल कुमार उर्फ छेदी के रूप में की गई। घरवालों ने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घर में कुछ विवाद होने की वजह से वह नाराज होकर चले गए थे। घरवालों का कहना है कि बीमारी की वजह से वह चिड़चिड़े हो गए थे।
वही इसी क्रम में नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटरामपुर रेलवे स्टेशन के समीप रामपुर गांव के सामने एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश पाई गई थी। जिसकी आज शिनाख्त हो गई। उसके बेटे अरविंद कुमार ने बुजुर्ग की शिनाख्त रामप्रकाश पुत्र सोहनलाल निवासी ओढगी अटरामपुर, नवाबगंज के रूप में की। अरविंद ने बताया कि मुंबई में प्राइवेट काम करता है। घर में उसकी पत्नी, बच्चे और मां लक्ष्मी देवी के साथ पिता रामप्रकाश रहते थे। 2 दिन पहले वह घर से नाराज होकर चले गए थे। उसके बाद कल उनकी लाश रामपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिली थी। लेकिन उस वक्त पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस की सूचना पर अरविंद ने घरवालों के साथ पहुंचकर शिनाख्त की। उसके बाद उसके पिता की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया।
ये भी पढ़ें -बहराइच : बिना परमिट के काटे गए दर्जनों सागौन के पेड़
