Mahoba News: अब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों पर ही होगी खनिज निकासी, ओवरलोडिंग पर रहेगी सख्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में अब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों पर ही होगी खनिज निकासी।

महोबा में अब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों पर ही होगी खनिज निकासी। शाश्नादेश जारी, ओवरलोडिंग पर सख्ती रहेगी।

महोबा, अमृत विचार। क्रेशर से गिट्टी की निकासी के लिए केवल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही लगेगी।इससे इतर गाड़ियों में न तो माइन टैग काम करेगा न ही ऑनलाइन रॉयल्टी जनरेट होगी। ताकि वैध खनन प्रबंधन हो सके। साथ ही ओवर लोडिंग एनआर वाहनों पर शिकंजा कसा जा सके।         

जिला खनिज अधिकारी  सन्नी कौशल ने बताया कि शासन ने 23 जून को जारी आदेश में कहा है कि  बिना है सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के वाहनों को एमएम 11 रॉयल्टी जनरेट न होगी साथ ही माइन टैग भी ऐसे वाहनों को जारी नही हो सकेगा। निदेशक भू तत्व खनिकर्म डॉ रोशन जैकब द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहन को पहाड़ क्रशर माल की लोडिंग नही करा सकेंगे। गलत सैगमेंट की नम्बर प्लेट वाले वाहन यदि मिलते है तो अधिकारी उनके खिलाफ आरटीओ को रिपोर्ट देंगे तथा कार्रवाई की जायगी।

जिला खनिज अधिकारी  ने बताया कि कई बार कूट रचित परिवहन प्रपत्र  के आधार पर ओवरलोड वाहन से खनिज की निकासी पॉय जाने प्रथा दो से अधिक पूर्व के चालान पाए जाने पर उन्हें अवैध परिवहन पाए जाने पर भारी पेनाल्टी वसूलते हुए परिवहन अधिकारी को वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।     01 जुलाई से जिन वाहनों में माइन टैग न लगा होगा उनका प्रवेश क्रेशर तथा पहाड़ पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।

ई चालानों की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर की जाएगी।  ई चालान पेंडिंग वाले वाहनों की फिटनेस जुर्माना आदि जमा कराकर परिवहन अधिकारी कर सकेगे। शासन के इस आदेश से चोरी छिपे  अवैध  परिवहन ,ओवरलोडिंग कराने वाले वाहनों पर शिकंजा कस सकेगा। ताकि शत प्रतिशत वैध खनन का कारोबार हो सके।

संबंधित समाचार