Video: सैफनी में बदमाशों ने युवक को लूटकर कार में लगा दी आग...देखिए कैसे धूं-धूं कर जली कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सैफनी थाना क्षेत्र में देर रात 4 बदमाशों ने एक कार सवार से 10 हजार लूट लिए।  विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश जाते समय कार में आग लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से पुलिस ने कार में लगी आग को बुझाया।

हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पीड़ित सैफनी थाना क्षेत्र के गांव रवानापट्टी निवासी अतीक बताया गया। सीओ शाहबाद के एन आनंद ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: 75 साल के वृद्ध का 25 साल की महिला पर आया दिल, दोनों हुए फरार

संबंधित समाचार