रामपुर : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का कहना है कि उसका अपने रिश्तेदारों से मकान को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसमे कई बार मारपीट तक हो चुकी है। उसका आरोप है कि कुछ दिन पहले जब वह अपने मकान पर गया तो बिना बंटवारे के ही मकान पर निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर उसको पीट दिया। शोर मचाने पर जब उसकी पत्नी आई तो उसके साथ छेड़खानी कर दी।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : Video: सैफनी में बदमाशों ने युवक को लूटकर कार में लगा दी आग...देखिए कैसे धूं-धूं कर जली कार

संबंधित समाचार