बहराइच: सैनिक कल्याण केन्द्र के शिविर में पहुंची सैनिकों की पत्नियां
भूतपूर्व और दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के लिए आयोजित हुआ शिविर
बहराइच, अमृत विचार। जिला सैनिक कल्याण केन्द्र में सोमवार को शिविर का आयोजन हुआ। कैंट अयोध्या से आए अधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत और पूर्व सैनिकों के पत्नियों का खाता अंकन हुआ। लोगों की भीड़ रही। पूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के पेंशन के समाधान के लिए शिविर का आयोजन हुआ।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल एमसी ध्यानी ने बताया कि रक्षा पेंशन स्पर्श में स्थानान्तरित होने के बाद उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों के समाधान के लिए स्टेशन हेडक्वाटर अयोध्या का एक दल जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय आया।
जिसमें सूबेदार मेजर संजय कुमार मिश्रा की देखरेख में शिविर लगा। नायक क्लर्क पिंटू कुमार हवलदार भगवान जाधव की टीम ने 35 लोगों के कागजात सही किए। पुनर्वास अधिकारी ध्यानी ने जिले के भूतपूर्व और दिवंगत सैनिक की पत्नी शाम पांच बजे के बीच जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पहुंचकर अपना कागज सही कराएं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच में बड़ा हादसा: एचटी लाइन से टकराई सरिया, करंट लगने से तीन श्रमिक झुलसे
