Muzaffarnagar में पानी से भरे गड्ढों में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले के बुढ़ाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दभेड़ी गाँव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गाँव के 5 बच्चे ईंट भट्टे के पास खेल रहे थे। जहां मिट्टी खोद कर बनाये गए गड्ढों में वो गिर गए। इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा था जिसमें डूबकर तीन बच्चों कि मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों को बचा लिया गया है। इस घटना से पूरी गाँव में मातम का माहौल है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं।  

ये भी पढ़ें -वाराणसी पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार