प्रयागराज : किड्स प्ले स्कूल मकून्स का हुआ उद्घाटन - देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बच्चों को शिक्षा के किसी भी विद्यालय मे प्रवेश से पहले उनके लिए वो शिक्षा और संस्कार जरूरी है जो उनमें अब देखने को नहीं मिलते हैं। ऐसी ही शिक्षा और ज्ञान से बच्चों को लबरेज करने के लिए किड्स प्ले स्कूल मकून्स की शुरुआत प्रयागराज के बलुआघाट चौराहा पर की गई है। 

सोमवार को स्कूल का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद सतीश केसरवानी ने फीता काटकर किया। वहीं स्कूल के चेयरमैन हरिओम साहू ने बुके और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों व उनके माता-पिता को स्कूल की सुविधाओं और बच्चों की देखरेख सम्बन्धी व्यवस्था के बारे जानकारी दी गयी। शुभारम्भ के अवसर पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : पुलिस लाइन में दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ

संबंधित समाचार