बरेली: एमएसएमई दिवस आज, लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम (एमएसएमई) दिवस मंगलवार को है। इस मौके पर विभाग की ओर से योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा। विधायक नवाबगंज एमपी आर्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों को टूल किट, चेक दी जाएगी। उद्यमियों के साथ संगोष्ठी कर योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। 

संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि एमएसमएई दिवस पर इस योजना के अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जिला एक उत्पाद के तहत लाभ ले चुके करीब 100 लाभार्थियों को प्रतिभाग के लिए बुलाया गया है। लखनऊ में सम्मानित करने के लिए चार लाभार्थियों का नाम भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन परीक्षा केंद्रों पर 6511 छात्र देंगे पॉलिटेक्निक की परीक्षा

संबंधित समाचार