मुरादाबाद : तेज रफ्तार का कहर...ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौक पर हुई दर्दनाक मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मैनाठेर इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
हादसा मुरादाबाद -संभल हाइवे के ग्राम महमूदपुर के पास हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी ट्रक चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नो-एंट्री में भारी वाहनों की बेधड़क एंट्री, पुलिस खोजती हेलमेट
