रायबरेली : मेरा बूथ सबसे मजबूत वर्चुअल संवाद में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संघर्ष नहीं सेवा से बूथ मजबूत करने का लिया संकल्प

रायबरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद को वर्चुअल माध्यम से सुना और उनके उद्बोधन से प्रेरणा प्राप्त कर बूथ मजबूत करने का संकल्प लिया। 
       
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बूथ की पहचान सेवा से होनी चाहिए। बूथ पर संघर्ष नहीं कार्यकर्ता को सेवा भाव से कार्य कर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। प्रधानमंत्री भोपाल से विस्तारक कार्यकर्ताओं और 10लाख बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया और बूथ को सबसे बड़ी इकाई बताया। मोदी ने कार्यकर्ताओं से बूथ पर कार्य करने व बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेई, मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री मनोज अवस्थी, चंद्र प्रकाश पांडे ,सुनील मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, नीरज बाजपेई, सुनील गौतम, रिंकू बाजपेई ,मुन्नीलाल बाजपेई , राजेश निर्मल ,विमल धानुकआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अन्य बूथों पर अनूप पांडे, मंटू बाजपेई, मत्स्येंद्र सिंह ,सुरेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि ने भी प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुना है।

ये भी पढ़ें -Atiq Ahmed की बहन ने SC में लगाई याचिका- शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में हो जांच

संबंधित समाचार