बरेली: बाइक सवार सिपाही के पिता को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में कंटेनर ने बाइक सवार सिपाही के पिता को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया । 

बता दें, फरीदपुर थाना क्षेत्र के ढकनी निवासी बदरुन हसन पुत्र लतीफ अहमद किसान थे। उनका बेटा साहिल पुलिस में सिपाही है। मौजूदा समय में मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात है। बदरुन हसन मंगलवार सुबह किसी काम के लिए बाइक पर घर से निकले थे। ढकनी पुल के नीचे कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर उसका एक पैर भी कट गया। 

वहीं घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक और परिचालक फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  बरेली: टोल प्लाजा पर पिता-दो पुत्र को कैंटर ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

संबंधित समाचार