बहराइच: कार का शीशा तोड़कर नकदी और जेवरात उठा ले गए उचक्के
शाहजहांपुर में तैनात इंस्पेक्टर की भतीजी का था जन्मदिन, शामिल हुआ था पूरा परिवार
बहराइच, अमृत विचार। शाहजहांपुर में तैनात इंस्पेक्टर की भतीजी का जन्मदिन पार्टी सोमवार को एक धर्मशाला में आयोजित था। जिस में शामिल होने के लिए इंस्पेक्टर की पत्नी भतीजे और अन्य लोग गए। परिवार के लोगों ने वाहन बाहर खड़ा कर दिया था, इसके बाद सभी अंदर पार्टी में शामिल होने चले गए। तभी कुछ लोग पहुंचे सभी ने वाहन का शीशा तोड़कर उसमें रखा नकदी, जेवरात और एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए।
कोतवाली देहात के मोहल्ला बक्शी पुरा नई बस्ती निवासी सर्वेश कुमार आजाद पुत्र दयाराम की भतीजी का सोमवार को जन्मदिन पार्टी था। इसके लिए सभी को शहर में स्थित डालमिया धर्मशाला पहुंचे। पार्टी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर जनपद में तैनात इंस्पेक्टर राजित राम आजाद की पत्नी और अन्य लोग भी शामिल हुए।
चार पहिया वाहन से धर्मशाला पहुंचे। वाहन बाहर खड़ा कर सभी अंदर चले गए। काफी देर बाद जब सभी वापस आए तो देखा कि चार पहिया वाहन के शीशे टूटे हुए हैं अंदर रखा पर्स, जेवरात, ₹22000 नकदी और एटीएम लेकर उचक्के फरार हो गए।
इंस्पेक्टर के भतीजे ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही उसने सलार गंज मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को नामजद किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नदी पार कर रहे किसान को खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटे गोताखोर, इलाके में हड़कंप
