उत्तराखंड पुलिस ने बरेली के व्यापारियों से वसूली एक लाख की रिश्वत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। काशीपुर से दोस्त के साथ लौट रहे गैंस एजेंसी संचालक को बाजपुर पुलिस ने रोक लिया और फिर उनके खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर उनके परिवार से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की। परिवार रुपये लेकर बाजपुर पहुंचा इसके बाद वहां की पुलिस ने एक लाख रुपये लेकर दोनों को …

बरेली,अमृत विचार। काशीपुर से दोस्त के साथ लौट रहे गैंस एजेंसी संचालक को बाजपुर पुलिस ने रोक लिया और फिर उनके खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर उनके परिवार से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की। परिवार रुपये लेकर बाजपुर पहुंचा इसके बाद वहां की पुलिस ने एक लाख रुपये लेकर दोनों को छोड़ दिया। इस बीच गांव में यह अफवा फैल गई कि गैस एजेंसी संचालक का अपहरण हो गया है और उन्हें छोड़ने के बदले 40 लाख की रंगदारी मांगी गई है।

शीशगढ़ के सहोडा निवासी राजेंद्र कुमार भारत गैस एजेंसी के मालिक हैं। उनके भाई ने बताया कि राजेंद्र सोमवार को उत्तराखंड के काशीपुर से दोस्त टोनी के साथ लौट रहे थे। आरोप है कि बाजपुर में पुलिस ने उन्हें चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और थाने ले गई। वहां से राजेंद्र ने परिवार को फोन करके बताया कि वह दो लाख रुपये लेकर वहां आ जाए। शाम को ही परिजन बाजपुर पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद वहां की पुलिस ने उनसे सुबह फोन करने को कहा।

आरोप है कि मंगलवार सुबह वहां की पुलिस ने एक लाख रुपये लेकर दोनों को छोड़ दिया। साथ ही उनके खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन करने और महामारी फैलाने की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मंगलवार को डरे सहमे एजेंसी संचालक अपने घर पहुंचे और सारी बात यूनियन के लोगों को बताई। लेकिन गांव में अफवा उड़ गई थी कि राजेंद्र का अपहरण हो गया है और उन्हें छोड़ने के बदले 40 लाख की रंगदारी मांगी गई है।

“मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। न ही किसी ने अभी तक इसकी शिकायत पुलिस से की है। अगर शिकायत आती है तो मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। साथी आलाअधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।” -डा. संसार सिंह, एसपी देहात

संबंधित समाचार