बरेली: किशोरी से दुष्कर्म...पंचायत ने सुनाया शादी का फैलसा, थाने पहुंचा मामला, जानिए फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEM IMAGE

बरेली, अमृत विचार। एक किशोरी से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर डाला। जब इसका पता परिवार को चला तो हड़कंप मच गया। मामला पंचों के पास पहुंच गया, उसके बाद पंचों ने किशोरी से आरोपी युवक को शादी करने का फरमान सुना डाला, लेकिन युवक शादी से मुकर गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
  
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी के परिजनों ने बताया कि 17 जून को परिवार के सभी लोग बारात के गए थे, उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी पवन अपने मामा के घर आया हुआ था। रात को आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी‌ के साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने चिल्लाने की आवाज सुन मोहल्ला के लोग जब वहां पहुचे तो आरोपी फरार हो गया। तुरंत ही इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। 

दूसरे दिन इज्जत की खातिर किशोरी के परिवार के लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में आरोपी और किशोरी को शादी के बंधन में बांधने का फरमान सुनाया गया, लेकिन लड़का पक्ष शादी के लिए नहीं माना और शादी से  इनकार कर दिया। किशोरी के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर किशोरी को मेडिकल के लिए लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों में रोष, बोले- बर्बाद हो जाएगा देश का व्यापारी

संबंधित समाचार