बरेली: बकरीद पर जोन में कड़ी सुरक्षा, अतिरिक्त फोर्स रहेगी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर भी एडीजी ने सभी जिलों के अधिकारियों को दिए निर्देश
बरेली, अमृत विचार। बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। एडीजी जोन पीसी मीना ने जोन के जिलों के सभी उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में खुद थाना प्रभारी और सीओ को गश्त करें।
जोन में 1500 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दरोगाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटी 28 जून से 1 जुलाई तक रहेगी। इनमें बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, रामपुर और बिजनौर में 200-200 दरोगा लगाए गए हैं। वहीं, संभल में 100 दरोगा की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। मुरादाबाद में पीएसी भी लगाई जाएगी। जबकि कांवड़ यात्रा को लेकर भी एडीजी ने निर्देश दिए हैं कि सभी मुख्य मार्ग और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त फोर्स रहेगी। जिसमें छह कंपनी अतिरिक्त फोर्स रहेगी। इनमें पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी। जोन में 2600 जत्थे रहेंगे, इनमें बरेली में सबसे ज्यादा 321 जत्थे रहेंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बकरीद को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शहर में एसपी सिटी राहुल भाटी के साथ सीओ तैनात रहेंगे। वहीं, देहात में खुद एसपी देहात सक्रिय रहेंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: 10वीं पास छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा में मौका, 3 जुलाई तक आईटीआई में प्रवेश
