Chitrakoot News: नेग में नहीं दिए ज्यादा रुपये, दूल्हा और बारातियों ने की मारपीट, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में वर और बारातियों के बीच मारपीट।

चित्रकूट में नेग में ज्यादा रुपये नहीं देने पर वर और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार किया।

चित्रकूट, अमृत विचार। थानांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बिटिया के ससुरालीजनों पर नेग में ज्यादा रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डीजे बंद कराने पर बारातियों ने उसके भतीजे को पीटा, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बारातियों और वर की अभद्रता और हरकतों से नाराज होकर कन्या ने विवाह से इंकार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

ग्रामीण ने बताया कि उसकी बिटिया की बीते दिन शादी थी। रात में हुए द्वारचार के दौरान वर पक्ष के लोग रस्म में 21-21 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उसने इसमें असमर्थता दिखाई और 21 सौ रुपये देने लगा। आरोप लगाया कि इस पर बारातियों ने उसे गालियां दीं और वर ने उसे तमाचा मार दिया। जब उसने डीजे बजाने से मना किया तो वर पक्ष के एक युवक ने उसके भतीजे के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में वधु के चचेरे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार