बरेली: सौतेला पिता रखता था बुरी नजर, इसलिए फरार हो गई थी बेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सौतेला पिता बुरी नियत रखता था इसलिए बेटी दो माह पहले घर से भाग गई। मुरादाबाद पहुंचने पर उसे एक महिला मिली जो लड़की को अपने घर ले गई। इसी बीच महिला का एक रिश्तेदार उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। मारपीट हुई तो मामला थाने पहुंचा। जिस पर …

बरेली, अमृत विचार। सौतेला पिता बुरी नियत रखता था इसलिए बेटी दो माह पहले घर से भाग गई। मुरादाबाद पहुंचने पर उसे एक महिला मिली जो लड़की को अपने घर ले गई। इसी बीच महिला का एक रिश्तेदार उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। मारपीट हुई तो मामला थाने पहुंचा। जिस पर लड़की ने पूरी बात पुलिस को बताई।

बारादरी की रहने वाली एक लड़की दो माह पहले घर से गायब हो गई थी। पिता उसकी बरामदगी के लिए लगातार ट्वीट कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को लड़की मुरादाबाद थाने पहुंची तो वहां की पुलिस ने बारादरी पुलिस से संपर्क किया तो सच्चाई सामने आ गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने तीन निकाह किए हैं। मां ने भी दो शादियां की है। सौतेला पिता उसपर बुरी नजर रखता था। जिसके कारण वह घर से भाग आई।

मुरादाबाद में एक महिला उसे मिली वह उसे अपने घर ले गई। तीन दिन पहले महिला का एक रिश्तेदार आया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इस बात पर महिला और लड़की का झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुरादाबाद पुलिस ने लड़की को बारादरी पुलिस को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार