Google ने बदल दिया एंड्रॉयड का logo, अब कुछ ऐसा नजर आएगा हरा रोबोट
दुनिया की सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने पॉपुलर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के LOGO में बदलाव किया है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने एंड्रॉयड के Logo में 'A' को कैपिटल लेटर और उस के ग्रीन रोबोट को 3D में पेश किया है।

इससे पहले 3D रोबोट को CES 2023 और I/O 2023 इवेंट में शोकेस किया गया था। करीब चार सालों के बाद कंपनी ने एंड्रॉयड का LOGO बदलने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार गूगल ने एंड्रॉयड के Logo में एंड्रॉयड के वर्ड्स में ‘A’ कैपिटल है, जबकि दो वर्ड्स- ‘n’ और ‘r’ को राउंड शेप दी गई है जो कि 2008 के लोगो की याद दिलाता है।
गूगल द्वारा जारी एंड्रॉयड के इस नए Logo को मोबाइल के एक एडवर्टाइजमेंट में भी इस्तेमाल किया गया है, दरअसल, नया लोगो Smasung Galaxy S23 Ultra और Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफोन के ऐड में देखने को मिला है वहीं इस मामले में कंपनी ने कहा है कि वो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी नई पहचान यानी ‘न्यू ब्रांड आइडेंटिटी’ दिखा रहा है।
यह भी पढ़ें- अब आंखों को स्कैन कर किसी भी बीमारी का पता लगा लेगी ये मशीन, Google CEO का दावा
