रायबरेली में बनने के साथ ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों के साथ प्रधान ने किया प्रदर्शन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार / रायबरेली, अमृत विचार। गांव में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई गई सड़क निर्माण में किस तरह मानकों की अनदेखी की जाती है ,इसकी बानगी देखनी हो तो दीन शाह गौरा ब्लाक के मधवापुर मार्ग को देखना होगा। सड़क निर्माण में बिना मिट्टी की सफाई के नाम मात्र का तारकोल डालकर गिट्टी बिछा दी गई है। जो निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी है। विभागीय मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने मार्ग रोककर प्रदर्शन किया है, और दोबारा मार्ग निर्माण कराए जाने की मांग की है।
       
बुधवार को गौरा ब्लाक के प्रधान राजेंद्र पासी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर  मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया है। आरोप है कि गौरा से काइली होकर मधवापुर जाने वाली मार्ग पर केवल गिट्टी डालकर थोड़ा-थोड़ा डामर डाल दिया गया । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया गया है।  सड़क बने 10 दिन भी नहीं हुए कि गिट्टी उखड़कर बिखरने लगी है। जिससे  सड़क पूरी तरह से टूट गई है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों में इस बात को लेकर बहुत ज्यादा आक्रोश देखने को मिला है। 

ग्रामीणों का कहना है कि रोड अगर ठीक से न बनाई गई तो ब्लॉक मुख्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे। बुधवार को ग्राम प्रधान राजेंद्र पासी की अगुवाई में नाराज ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर विभाग व कार्यदाई संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस मौके पर रामकिशन यादव (नेता) बजरंग सिंह, लुट्टर सिंह, शिवम, नीरज आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Hardoi News : साली को गोली से उड़ाने वाला बहनोई गिरफ्तार

संबंधित समाचार