Mahoba News: जिला जज ने आला अफसरों के साथ उपकारागार का किया निरीक्षण, जेल अधीक्षक को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में जिला जज ने आला अफसरों के साथ उपकारागार का किया निरीक्षण।

महोबा में जिला जज ने आला अफसरों के साथ उपकारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरो का नियमित संचालन करने के जेल अधीक्षक को निर्देश दिये।

महोबा, अमृत विचार। जिला जज महोबा देवेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने संयुक्त रुप से उपकारागार महोबा का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपकारागार के सभी बैरको में जाकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण दौरान बैरक, भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया गया। जिले के आला अफसरो के निरीक्षण से जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया। 

निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने कैदियों-बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेने के साथ साथ खानपान की व्यवस्था के बावत भी पूछतांछ की। मेस में बन रहे भोजन के संबंध में संबंधित जानकारी लेते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी। लेकिन अफसरो का पहले से ही निरीक्षण का कार्यक्रम तय होने के कारण बन्दियों और कैदियो को स्वदिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। जिससे अफसरो को भोजन की जांच की दौरान किसी भी तरह की कमी नजर नही आई।

अधिकारियों ने निरीक्षण दौरान जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए इसके संचालन के संबंध में जेल अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही सीसीटीवी के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा पुरुष एवं महिला बैरक व जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। जहां उन्होने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल परिसर और बैरकों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये और नियमानुसार बंदियों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी जायें।

 

 

संबंधित समाचार