Fatehpur News: बिटिया की मौत पर उबाल, धरना देकर प्रर्दशन, दो घंटे गूंजता रहा कलक्ट्रेट परिसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बिटिया की मौत पर उबाल।

फतेहपुर में बिटिया की मौत पर उबाल। हिंदूवादी संगठनों के प्रतिकार से दो कलक्ट्रेट परिसर घंटे गूंजता रह।

फतेहपुर, अमृत विचार। मजदूर की बेटी की दुष्कर्म के बाद हुई मौत ने दोआबा के हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले जान गंवाने वाली दुष्कर्म पीड़िता के गांव में प्रदर्शन करने वाले हिंदू नेताओं की फौज ने बुधवार जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करके प्रतिशोध का अहसास कराया। जिसके चलते दो घंटे तक कलक्ट्रेट परिसर हिंदुत्व की हुंकार भरने वाले नेताओं की आवाज से गूंजता रहा। ऐलान किया कि जो कार्रवाई हुई है। वह नाकाफी है। इस जुल्म का भागीदार दुष्कर्मी हत्यारे का पूरा परिवार भी है। जिसे बरी रखा गया है। जितनी भी प्रापर्टी है उसे सीज किया जाए।  

नहर कालोनी में विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडेय की अगवाई में सुबह 10 बजे से बेटी के हत्यारों को गोली मारों सालों की नारेबाजी से गूंजने लगा। घंटे भर तक घटना को लेकर विरोध जाहिर करने के बाद बिटिया के पक्ष में जुटे हुजूम का कारवां कलक्ट्रेट की तरफ बढ़ा। रास्ते भर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे हिंदुवादी संगठन विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखते बन रहा था। इनका कहना रहा कि पुलिस ने अपना काम किया है लेकिन प्रशासन सख्त एक्शन की इजाजत नहीं दे रहा है। इतना बड़ा कांड जो हुआ है। उससे साफ है कि बगैर परिवार की शह के ऐसा नहीं किया जा सकता है।

दस साल पहले तक जो घोषी परिवार फर्श पर था वह नाजायज तरीके से कमाई गई रकम से अर्श तक जा पहुंचा। आज यह परिवार करोड़ों की संपदा का मालिक बन चुका है। लगातार मांग के बावजूद प्रशासन स्तर पर सखत एक्शन नहीं लिया जा रहा है। दुष्कर्मी हत्यारे के परिवार के सारे लोग भी इस घटना के गुनहगार हैं। जिन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। न पूरी प्रापर्टी सीज की जा रही है और न ही लग्जरी वाहनों के काफिले पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इससे जाहिर होता है कि जान गंवाने वाले बेटी की जिंदगी के मोल से किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान डॉ़ विजय शंकर मिश्र, स्मिता सिंह, जीतू हयारण, राहुल अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। 

पौन धंटे की वार्ता विफल

विरोध प्रदर्शन की अगवाई करने वाले विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडेय के साथ प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम श्रुति से मुलाकात की। हिंदू नेता का कहना रहा कि प्रशासन ने ऐसा लगता है कि मानो बातों को बहुत तवज्जो नहीं दी। पौन घंटा बातचीत चली लेकिन कार्रवाई के नाम पर किसी तरह की तस्वीर साफ नहीं हो सकी। प्रशासनिक अफसर ने नियम कायदे याद दिलाए। जिस पर कहना पड़ा कि यह केवल अराजकतत्वों के लिए नहीं हैं। खुलासा किया अगर जल्द इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए जाते हैं तो हिंदुवादी संगठन सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

एएनएम का कोर्स कर रही थी युवती

विहिप व बजरंग दल ने जिले की बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर शासन से मदद की भी बात रखी है। हिंदू नेता ने बताया कि गरीब परिवार की बेटी एएनएम का कोर्स कर रही थी। मजदूर पिता, बेटी के सपने को पूरा करने में लगा था तभी उस पर लव जेहाद की नजर लग गई।

 

संबंधित समाचार