रुद्रपुर: तराई में बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में मंगलवार की देर रात और सुबह हुई बारिश से लोगों को थोड़ी बहुत राहत जरूर पहुंची है, लेकिन उमस से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को भी पहाड़ और मैदान में हल्की बारिश की संभावना जतायी है।

तराई में पिछले कई दिनों से लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंगलवार रात और सुबह तराई में 46.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है। हालांकि इस बारिश से उमस बढ़ी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को तराई का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 58 फीसदी और दक्षिण पश्चिम की ओर से 4 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पहाड़ और मैदान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

संबंधित समाचार