शाहजहांपुर: यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 जून से डाउन और अप लाइन की 16 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोपहर की सीतापुर पैसेंजर का संचालन शुरु, दो स्टेशनों पर होगा कार्य

शाहजहांपुर, अमृत विचार। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर चार दिन के लिए दिक्कत उठानी पड़ेगी। ऐगवां रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लाक और अलगावां स्टेशन पर इंटर लाकिंग कार्य को लेकर 30 जून से चार जुलाई तक बालामऊ पैसैंजर, राज्यरानी समेत छह जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इधर बुधवार से दोपहर को सीतापुर जाने वाले ट्रेन का संचालन शुरु हो गया है।

ऐगवां रेलवे स्टेशन पर पावर ब्लाक का कार्य 30 जून से चार जुलाई तक होना निश्चित किया गया है। डाउन और अप लाइन की बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, लखनऊ से चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, जनता एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, शाहजहांपुर से बालामऊ पैसेंजर दो जुलाई से चार जुलाई, तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा डाउन लाइन की सियालदहा एक्सप्रेस तीन जुलाइ को जम्मू से ढाई घंटे, गुवाहाटी एक्सप्रेस तीन जुलाई को लालगढ़ से ढाई घंटे, तिवेणी एक्सप्रेस तीन जुलाई को टनकपुर से एक घंटे देरी से चलेगी। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ऐगवां रेलवे स्टेशन और अलगावां रेलवे स्टेशन पर कुछ कार्य होना है। इसी लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। दोपहर को सीतापुर जाने वाली ट्रेन का संचालन शुरु हो गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर; बेसहारा पशु अपनाइए सरकार से हर माह 930 रुपये पाइए, इस योजना बारे में जानिए

संबंधित समाचार