बरेली: आधुनिक तौर-तरीके से रूबरू होंगे शिक्षक, पढ़ेंगे नवाचार का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूल में बच्चों का शैक्षिक और बौद्धिक विकास करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शैक्षिक गुणवत्ता के उद्देश्य से शिक्षकों को नवाचार का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षित करने के लिए ऐसे शिक्षकों को दूसरे राज्यों में भेजा जाएगा।

विभागीय योजना के अनुसार दूसरे राज्यों में जाने वाले शिक्षक वहां के स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे नए तौर - तरीकों के बारे में जानेंगे। संसाधनों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो शिक्षकों का चयन किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों से जुड़े व अन्य जरूरी कार्यों को ऑनलाइन किया जा चुका है।

स्मार्ट कक्षा के माध्यम से छात्रों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों के सामने तकनीकी दिक्कतें न हों, इसके लिए इन्हें प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की गई है। प्रशिक्षित शिक्षक अपने जिले में उन सभी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

जहां स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं या शुरू होने वाले हैं। विभाग इन प्रशिक्षित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में चिह्नित करेगा। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि उन स्कूलों की सूची भी मंगवाई गई है, जो स्मार्ट क्लास के माध्यम से बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। प्रशिक्षण को लेकर तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहर में भामाशाह की प्रतिमा होगी स्थापित, मेयर ने की घोषणा

संबंधित समाचार