रामपुर : इबादत में झुके लाखों सिर...ईद-उल-अजहा पर नमाज पढ़कर मांगी देश की अमन चैन की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गुरुवार को जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। ईद उल अजहा की नमाज सुबह सात बजे शाहबाद गेट स्थित ईदगाह और 7:30 बजे जामा मस्जिद में अदा हुई। नमाजियों ने देश के अमन चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

ईद उल अजहा के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों के समीप एकत्र होने लगे। नियत समय पर सभी लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। नए कपड़े पहनकर बच्चों व युवाओं ने कतारबद्ध होकर बकरीद की नमाज अदा की।

ये भी पढ़ें : रामपुर : हर दिन लहू से लाल हो रही सड़कें, पांच माह में 153 हादसों में 106 लोगों ने गवां दी जान

संबंधित समाचार