चीन में उच्च तापमान के लिए येलो अलर्ट जारी, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के बड़े हिस्से में लू चलने के आसार और उच्च तापमान के खतरे को लेकर गुरुवार को येलो अलर्ट फिर से जारी किया गया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

 मौसम विभाग ने बताया कि बीजिंग, तियानजिन, हेबेई, हेनान, शेडोंग, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फ़ुज़ियान, गुआंग्शी, गुआंग्डोंग, इनर मंगोलिया, झिंजियांग और गांसु के कुछ हिस्सों में गुरुवार को तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है।

इसी अवधि में कुछ क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है और कहा है कि उच्च तापमान के संपर्क में आने वाले कर्मचारी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं।

ये भी पढ़ें:- भारत के साथ 'महत्वाकांक्षी' व्यापार समझौता करने की इच्छा : ऋषि सुनक

संबंधित समाचार