Ayodhya News : सबसे सुंदर राजमार्गों में से एक होगा अयोध्या-लखनऊ Highway

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग को देश का सबसे सुंदर राजमार्ग बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अभी बाराबंकी तक जगह-जगह गड्ढों पर पैचिंग का कार्य चल रहा है। संभवता राजमार्ग की सुंदरता पर सितंबर माह तक कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
   
मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग( एनएच 227 बी) के सुधार व विकास के कार्यों, अयोध्या बाईपास( रिंग रोड ) निर्माण हेतु भूमि अर्जन की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग के बाईपास के सौंदर्यीकरण/अनुरक्षण आदि कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई। मंडलायुक्त ने अयोध्या लखनऊ राजमार्ग के बाईपास के सौंदर्यीकरण के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि बाईपास सौंदर्यीकरण का कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण किया जाए। बाईपास एवं इसकी सर्विस रोड की नियमित साफ-सफाई हेतु एनएचएआई आने वाले को व्यय को आगणित कर अयोध्या विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित करते हुए साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। 

मंडलायुक्त ने कहा कि बाईपास की मिडियन जगह जगह टूटी फूटी है जो नियमित नही है उसे सही कराया जाय तथा मीडियन में जो सजावटी पौधे लगाए गए हैं उनकी नियमित देखभाल की जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्यों हेतु जो विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है उसे विद्युत विभाग से समन्वय करते हुए कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी पोलो को उर्जित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि बाईपास के अण्डरपासो यथा सहादतगंज,रायबरेली, सुल्तानपुर,अंबेडकरनगर अंडर पास में जो फव्वारे व मूर्तियां स्थापित की गई हैं उनको वॉर्म लाइट लगाकर बेहतर ढंग से सजाया जाए जो देखने में आकर्षक लगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि बाराबंकी से अयोध्या तक कई स्थानों पर मार्ग में गड्ढे हो गए उन्हें भी दुरुस्त कराने की आवश्यकता है जिससे इस मार्ग को भारत की सुंदर तम राजमार्गों में से एक बनाया जा सके। जिस पर एनएचएआई के पीडी श्सौरभ चौरसिया द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त मार्ग में गड्ढे भरने आदि का कार्य नियमित चल रहा है। इसके अतिरिक्त इस मार्ग को और बेहतर बनाने हेतु प्रस्ताव मंत्रालय को प्रेषित किया जा चुका है जिसमें संभवत इस वर्ष के सितंबर माह तक कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
    
इसके पश्चात मंडलायुक्त ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के सुधार एवं विकास के कार्यों तथा अयोध्या बाईपास (रिंग रोड)के भूमि अर्जन के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की ।इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अयोध्या रिंग रोड के अंतर्गत कुल 35 ग्रामों का अभिनिर्णय/अवार्ड घोषित किया जाना अपेक्षित है जिसमें से 33 ग्रामों का अभिनिर्णय घोषित किया जा चुका है तथा 2 ग्राम सरायरासी मांझा वह रामपुर हलवारा मांझा के भू नक्शे से संबंधित समस्याओं के कारण अवार्ड घोषित नहीं किया जा सका है। जिस पर मंडलायुक्त ने सहायक अभिलेख अधिकारी अयोध्या को निर्देशित किया कि वह तत्काल स्वयं संबंधित तहसील की टीम एवं चकबंदी विभाग व एनएचएआई के प्रतिनिधि के साथ मौके पर जाकर जो भी समस्याएं आ रही है उसका निराकरण कराए।

ये भी पढ़ें -UP में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, अखिलेश यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार