Kanpur : BJP MLA महेश त्रिवेदी का फूटा गुस्सा, बोले समस्या हल नहीं हुई, तो बना दूंगा मुर्गा, करूंगा बेज्जती...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बीजेपी विधायक का अधिकारियों पर गुस्सा फूटा।

कानपुर में अधिकारियों का तानाशाह रवैया पर बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी का अधिकारियों पर गुस्सा फूटा। जूही खलवा पुल में जलभराव के चलते बीते हफ्ते पानी में डूबकर एक युवक की मौत हुई थी।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में अधिकारियों का तानाशाह रवैया पर बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी का अधिकारियों गुस्सा फूटा। जूही खलवा पुल में जलभराव के चलते बीते हफ्ते पानी में डूबकर एक युवक की मौत हुई थी। जूही पुल का निरीक्षण करने के लिए विधायक महेश त्रिवेदी ने  नगर आयुक्त को अन्य अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में आमंत्रित किया था।

विधायक के बुलावे पर भी नगर आयुक्त नही पहुंचे। इतना ही नहीं, नगर आयुक्त ने फोन भी ऑफ कर लिया। विधायक की बैठक में शामिल होने आए अन्य अधिकारियों पर विधायक भड़के। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या नहीं हल हुई तो मुर्गा बना दूंगा, बेज्जती करने के साथ ही उठा बैठक भी लगवाऊंगा।

विधायक ने अधिकारियों पर कमीशन खोरी का आरोप भी लगाया। अधिकारियों ने तीन जुलाई तक समस्या के समाधान के लिए समय दिया। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि जनता का काम नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कार्रवाई करवाने की बात कहीं है।

संबंधित समाचार