महाराजगंज : भारत नेपाल सीमा पर 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज, अमृत विचार। जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार को 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नौतनवा के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान (24) के रूप में की गई है जो महाराजगंज जिले का निवासी है। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा में नौतनवा नगर के पास एक व्यक्ति को रोका और उसके कब्जे से यह हेरोइन बरामद की जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 89 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हेरोइन की खेप भारत से नेपाल पहुंचाने जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ का स्रोत और उसके संपर्कों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें -गाजीपुर : प्रधान के बेटे और उसके मौसेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज