रायबरेली: ब्रह्मलीन संत की षोडशी पर उमड़ा संत समाज, वैदिक परंपरा से पूजन करके दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। गोकना घाट आश्रम के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 स्वामी हरिहर देव आश्रम का षोडशी गुरुवार को विधिविधान से संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों भक्तों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रह्मलीन स्वामी मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष भी थे। 

षोडशी कार्यक्रम में उनकी समाधि स्थल पर वैदिक ऋषि परंपरा के अनुसार विधिविधान से हवन पूजन किया गया। ततपश्चात  संतों की विचार गोष्ठी के बाद षोडशी का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आयोजित भंडारा में मुनिसा आश्रम कानपुर , भार्गव आश्रम, सुदर्शन आश्रम, श्री गोविंद आश्रम बनारस, फलाहारी बाबा राजेश आश्रम, तुलसीदास आश्रम, प्रयागराज सहित अन्य संतगण उपस्थित रहे। 

दिव्यानंद गिरि जी महाराज उत्तराधिकारी बड़ा डलमऊ समेत अन्य संतों ने अपने विचार रखे और दिवंगत स्वामी जी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पधारे  संतो व उनके अनुयायियों के प्रति स्वामी जी की सेविका श्रीमती माताजी ने आभार जताया। 

इस दौरान कृष्ण पाल सिंह, बब्बन सिंह, प्रदीप मिश्रा, जयशंकर, नवल दीक्षित, रामू द्विवेदी, राजेश सिंह, राम सुमेर सिंह, राकेश सिंह बबलू, अमरेंद्र बहादुर सिंह चच्चू, आदित्य तिवारी, राम नारायण यादव, दिनेश कुमार पांडे सहित हजारों भक्तगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-पंचायत सहायक आत्महत्या मामला: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- Suicide करना होता तो वह बहराइच क्यों आता

संबंधित समाचार