बहराइच: पेड़ पर चढ़ा तेंदुए का शावक, लोगों में मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। नानपारा रेंज के सिलेटनगंज में बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुए का मादा शावक गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों को देख वह पेड़ पर चढ़ गया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने शावक का रेस्क्यू कर उसे गोरखपुर चिड़िया घर भेज दिया है। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत सिलेटनगंज में बुधवार रात से तेंदुआ शावकों संग दिख रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रेंज कार्यालय में दी।

बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुए का शावक पेड़ पर चढ़ गया। इससे ग्रामीणों में अफरा मच गई। वन कर्मियों ने जाल के द्वारा मादा तेंदुए के शावक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रेंज कार्यालय लाए। यहां पर तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दी गई।

अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को गोरखपुर में स्थित चिड़िया घर तेंदुए के शावक को भेज दिया गया है। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि शावक मादा है। उसकी उम्र दो से ढाई माह है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में शावक पूरी तरह स्वस्थ्य है।

यह भी पढ़ें:-हमले के बाद बोले भीम आर्मी प्रमुख- यूपी में कानून व्‍यवस्‍था खत्‍म, मैं गोलियों से नहीं डरता

संबंधित समाचार