तेलुगु सीरीज ‘माया बाजार फॉर सेल’ 14 जुलाई से ‘जी5’ पर होगी प्रसारित
मुंबई। तेलुगु सीरीज ‘माया बाजार फॉर सेल’ 14 जुलाई से ओटीटी मंच ‘जी5’ पर प्रसारित की जाएगी। अभिनेता राणा दग्गुबाती की निर्माण कंपनी ‘स्पिरिट मीडिया’ के सहयोग से इसका निर्माण किया गया है। गौतमी चल्लागुल्ला इसकी लेखक व निर्देशक हैं। सीरीज में नवदीप पल्लापोलु, ईशा रेब्बा, नरेश विजया कृष्णा, हरि तेजा, झांसी लक्ष्मी, मियांग चेंग, सुनैना और कोटा श्रीनिवास राव जैसे कलाकार नजर आएंगे।
— ZEE5 Telugu (@ZEE5Telugu) June 27, 2023
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘माया बाजार फॉर सेल’ कई परिवारों की कहनी है, जो ‘माया बाजार’ नाम की सोसाइटी के ‘महंगे विला’ में रहने आते हैं। सरकार द्वारा इस निर्माण को अवैध घोषित किये जाने के बाद शांतिपूर्ण जीवन जीने की उनकी इच्छा पर पानी फिर जाता है। ‘जी5’ के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने बताया कि यह धारावाहिक लोगों के मनोरंजन के लिए एक नई कहानी लेकर आया है। ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है।
प्राइम वीडियो पर 18 जुलाई को प्रसारित होगी सर्फ गर्ल्स हवाई
टूगेदर की साझेदारी और हैलो सनशाइन निर्मित चार-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला ‘सर्फ गर्ल्स हवाई’ का प्रीमियर 18 जुलाई को प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगा।
Make waves for Surf Girls: Hawai'i, a 4-part docuseries coming July 18. #SurfGirlsHawaii pic.twitter.com/q6DR4c18F7
— Amazon Studios (@AmazonStudios) June 28, 2023
‘सर्फ गर्ल्स हवाई’ के कथानक में मूल निवासी हवाईयन महिला सर्फर्स की अगली पीढ़ी का अनुसरण करती है क्योंकि वे पेशेवर सर्फिंग वर्ल्ड टूर पर एक प्रतिष्ठित स्थान अर्जित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं। इसकी शूटिंग विश्व के कई खूबसूरत बीच पर की गयी है।
ये भी पढ़ें:- पोते की शादी के बाद Dharmendra ने सोशल मीडिया पर हेमा और ईशा से मांगी माफी! लिखा प्यार भरा संदेश
