मुरादाबाद: स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के नाम पर 91000 रुपये ठगे, केस

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला, तीन बार में जमा कराई धनराशि

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवक से उसकी तीन माह की बेटी की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 91,000 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार फेज एक निवासी करन सिक्का ने बताया कि 5 अप्रैल 2023 को वह इंटरनेट पर अपनी तीन माह की बेटी के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खोज रहे थे। तभी उसके व्हाट्सएप एजेंट ने एक लिंक भेजा। जिसमें उसने पॉलिसी की सारी जानकारी करन सिक्का को दी। पॉलिसी के अनुसार जिसमें तीन भाग में एजेंट को पैसे का भुगतान किया। 

पहली बार 7000, दूसरी बार 21,000 और तीसरी बार 63,000 का भुगतान किया। उन्होंने उसके बाद जब एजेंट से रसीद मांगी तो उसने अगले दिन रसीद देने की बात कहीं। साथ ही कहा कि आप 50,000 और जमा करवा दीजिए। जिसके बाद आपको पैसे दोगुना होकर वापस मिल जाएंगे। तभी करन सिक्का को उसके साथ ठगी होने की अंदाजा लग गया। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़कर पीड़ित के रुपये वापस कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

संबंधित समाचार