प्रतापगढ़: वीडियो बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/प्रतापगढ़। उदयपुर के पूरे बसावन राहाटीकर में शुक्रवार रात युवक की हत्या के मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ किया। आरोपित की प्रेमिका का भी नाम हत्या में सामने आया। मृतक वीडियो, फोटो बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। युवती के कहने पर उसके प्रेमी व दोस्त ने हत्या कर शव रायबरेली में सई नदी में फेंक दिया था। बुधवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।

नगर कोवताली के पूरे केशवराय निवासी दीपक सिंह उर्फ सोनू (24)उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बसावन राहाटीकर में मामा के घर रहते थे। शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या करने के बाद शव 15 किलोमीटर दूर रायबरेली में सई नदी में फेंक दिया गया था। सोनू के चाचा ने राहाटीकर के ही अंकित यादव, उसके दोस्त रंजीत कोरी और पड़ोस के बुजुर्ग दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दंपती और उसकी पौत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। 

एसओ निकेत भरद्वाज ने मंगलवार को रामपुर कसिहा के पास से अंकित और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद नामजद दंपती की पौत्री को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अंकित ने पुलिस को बताया कि मृतक सोनू युवती का वीडियो, फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ऐसे में युवती ने उसे बुलाया और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी, शव बाइक से रायबरेली में सई नदी में फेंक दिया। 

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद किया। अंकित व रंजीत के साथ ममता को जेल भेज दिया। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि मृतक दीपक सिंह सोनू युवती और उसके प्रेमी का वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता था। युवती ने प्रेमी से बताया और मृतक को फोनकर बुलाया तो उसने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी, वृद्ध दम्पत्ती निर्दोष मिले।

यह भी पढ़ें:-राजा भैया के पिता ने ट्वीट कर कहा- भारत को एक हिंदू राज्य घोषित करने का अवसर खो रही बीजीपी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा