मुरादाबाद : 'नौ साल में केंद्र सरकार ने किया विकास, पारदर्शिता से मिला योजनाओं का लाभ'
परिवारवाद, भाई भतीजावाद से परे देशहित में काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर रामगंगा विहार के रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा नेता केके मिश्र व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा।
मुरादाबाद,अमृत विचार। केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने भाई भतीजावाद, परिवारवाद को पोषित करने की जगह देशहित में काम कर रही है। यह बातें भाजपा नेता व देहात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे केके मिश्र ने रामगंगा विहार के रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में कही। देश में रोजगार बढ़ा है, सामाजिक अपराध घटे हैं। सरकार गरीब कल्याण और सुशासन के लिए काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं 40 परिवारों में संपर्क किया है। जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के सवाल पर कहा यहां की जनता को भी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। संपर्क से समर्थन अभियान नगर और देहात विधानसभा में लगभग पूरा हो चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मिलकर पार्टी की ओर से भी जो भी प्रत्याशी आएगा उसे जिताकर देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : VIDEO : नाला में गिरी गाय, दरोगा ने वर्दी पहन रेस्क्यू कर बचाई जान...हर तरफ हो रही प्रशंसा
