VIDEO : नाला में गिरी गाय, दरोगा ने वर्दी पहन रेस्क्यू कर बचाई जान...हर तरफ हो रही प्रशंसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना इलाके में एकता विहार के पास नाले में एक गाय गिर गई। रामपुर दोराहा चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने वर्दी में ही गाय का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। वह जूते उतारकर खुद नाले में उतर गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया। खास बात यह रही कि रेस्क्यू ऑपरेशन में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दरअसल, पूरा मामला गुरुवार सुबह का है।

चौकी प्रभारी बकरीद की शांति व्यवस्था ड्यूटी में गोट गांव में तैनात थे। उसी दौरान उन्हें गाय के दलदल में फंसने की सूचना मिली। थाना कटघर के चौकी इंचार्ज ओम शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और वहां रूककर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। तभी दोपहर की नमाज पढ़कर आ रहे नमाजी गाय को नाले में फंसा देख मदद के लिए रुक गए और मोटी रस्सी मंगवाकर उसके सहारे गाय को निकालने की कोशिश की। गाय के दलदल में ज्यादा फंसे होने की वजह से बाहर ना निकलने पर जेसीबी बुलाई गई। चौकी इंचार्ज ओम शुक्ला ने अपनी वर्दी और मुस्लिम नमाजियों ने अपने कपड़ों की परवाह किए बिना जेसीबी की मदद से रस्सी से गाय को बांधकर बमुश्किल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : गंगा नदी में पानी छोड़े जाने से बढ़ी सतर्कता, कंट्रोल रूम से नदी तटों पर बनी बाढ़ चौकियों से ली जा रही रिपोर्ट 

संबंधित समाचार