बरेली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, सांसद-विधायक कर रहे घर-घर जाकर जनसंपर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। किसी तरह की कोई कमी न रह जाए और विपक्षियों को चारों खाने चित करने के लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। 

इसी कम्र में अब भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्षीय कार्यकाल की कार्य योजना को घर घर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद संतोष गंगवार व कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कैंट विधानसभा के वार्ड नंबर 77 ,41, व 9 में जाकर जन-जन से संपर्क किया और संपर्क कर सभी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल की कार्य योजना के विषय में चर्चा की। 

5390905b-6f1d-48b0-8303-7978c4dde5ad

उनके साथ भाजपाईयों ने जनता से अपील की आगामी  2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुन कर देश के हित में अपना योगदान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उनकी योजनाओं से देश की जनता को काफी लाभ मिल रहा है।

293cf496-da93-4415-8863-445751b5685a

इस अवसर पर डॉ. सुरेश रस्तोगी, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, पार्षद संजीव रस्तोगी, नीरज वैश्य,  सचिन कश्यप, गौरव सक्सेना, सत्येंद्र पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: गुजिया में नशीला मिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर तीन महीने तक की दरिंदगी

संबंधित समाचार