न्याय दिवस: SP आकाश तोमर ने सुनवाई कर 18 मामलों का किया निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिथिलता पर तीन विवेचकों को मिली फटकार, विवेचना ट्रांसफर

गोंडा/अमृत विचार।‌ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को न्याय दिवस का आयोजन हुआ। एसपी आकाश तोमर ने शिकायतकर्ताओं और विवेचकों की मौजूदगी में सुनवाई करते हुए 18 मामलों का निस्तारण कराया। इस दौरान तीन विवेचकों कि लापरवाही सामने आई। इस पर एसपी ने उन्हे कड़ी फटकार लगायी और उनसे विवेचना छीनकर दूसरे उपनिरीक्षकों को सौंपी है।  

पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों दर्ज मुकदमे एवं अन्य मामलों मे प्राप्त शिकायतों के 21 प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं और उनसे सम्बन्धित विवेचकों को बुलाया गया था। एसपी आकाश तोमर ने सभी पीड़ितों से बात की और उनकी पीड़ा से रूबरू हुए। फिर संबंधित मामलों की विवेचना कर रहे विवचकों से बात की।

सुनवाई के बाद एसपी ने अभिलेखों की समीक्षा की। इसके बाद शिकायतकर्ताओं को समझा बुझाकर मामले को निस्तारित कराया। न्याय दिवस में कुल 18 मामले निस्तारित किए गए। इस दौरान तीन विवेचकों की लापरवाही सामने आई। इस पर एसपी ने कड़ी फटकार लगाते हुए उनसे विवेचना हटाकर दूसरे को सौंपा। इस मौके पर एसपी के रीडर, पीआरओ, प्रभारी मीडिया सेल समेत विभिन्न थानों से आये हुए शिकायतकर्ता व विवेचक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा

संबंधित समाचार