लखनऊ: एलडीए के लिपिक समेत दो लुटेरे गिरफ्तार, गोमतीनगर और पीजीआई पुलिस ने की गिरफ्तारी
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने में शामिल एडीए के कनिष्ठ लिपिक रामानंद राम की गिरफ्तारी की है। तो वहीं पीजीआई पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लुटेरों के पास पुलिस ने लगभग सवा लाख रुपये की कीमत के सात मंहगे मोबाइल भी बरामद किए हैं।
गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक दीपक पाण्डेय ने बताया कि एलडीए गेट के पास से हजरतगंज बालू अड्डा निवासी रामानन्द राम को गिरफ्तार किया गया है। उपसचिव की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कनिष्ठ लिपिक रामानंद राम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी। कनिष्ठ लिपिक ने विराटखंड में सरोजनीनगर शांतिनगर निवासी रितु अग्रवाल को फर्जी रजिस्ट्री की थी। इस खेल में गिरिजा प्रसाद, विजय कुमार और शेष मणि पाण्डेय भी शामिल हैं।
वहीं पीजीआई प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि उतरेठिया के समीप पुलिस ने चिनहट थानाक्षेत्र के लौलाई गांव निवासी मुकेश सिंह उर्फ रवि प्रताप और विजय रावत को गिरफ्तार कर उसके पास से सात मोबाइल बरामद किए है। आरोपित मोबाइल पर बात कर रहे राहगीरों का ध्यान भटका उसका मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विजय पर 21 और मुकेश के खिलाफ छह अपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मातम में बदल खुशी, बेटे के बरही उत्सव में विद्युत तार जोड़ रहे पिता की करंट लगने से मौत
