लखनऊ: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया युवती का यौन शोषण, अब निकाह से किया इनकार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। सआदतगंज थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण करता था। गर्भवती होने पर आरोपित ने जबरन गर्भपात करा दिया। निकाह का दबाव बनाने पर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। 

सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि, युवती तलाकशुदा है। उसकी दोस्ती कासिफ से हुई। युवती का आरोप है कि कासिफ ने उसे निकाह का झांसा दिया। जिसके बाद कासिफ सआदतगंज में किराए के मकान में उसके साथ रहने लगा। आरोपित उसका यौन शोषण भी करने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपित ने जबरन दवा लिखा गर्भपात करा दिया। जिसके बाद आरोपित उसे छोड़कर अपने घर चला गया।

आरोप है कि कासिफ को तलाशते हुए पीड़िता के घर पहुंची और निकाह का दबाव बनाने लगी। इस पर आरोपिते के भाई सारिक और फैज ने गालियां देते हुए उसे भगा दिया। गत 25 मई की रात पीड़िता  घर में मौजूद थी। इसी बीच कासिफ अपने भाईयों के लेकर उसके पास पहुंचा और मारपीट की। आरोपितों की धमकी और मारपीट से आहत होकर पीड़िता ने सआदतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा

संबंधित समाचार