बरेली: अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं को राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के जत्थे ट्रेन के जरिये रवाना होने शुरू हो गए हैं। ट्रेन से जम्मू जाने वाले यात्रियों को रेल प्रशासन ने राहत दी है। रेलवे ने लोहता से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। लोहता से शुक्रवार को 04249 ट्रेन चलाई गई। जिसका संचालन 28 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन लोहता से 16:15 बजे चलकर रात को 2:48 बजे जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन 04250 का संचालन शनिवार से किया जाएगा। यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रात को 23:20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर को 14:35 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेवानिवृत्त होमगार्ड को एसपी ट्रैफिक ने किया सम्मानित 

संबंधित समाचार