बरेली: संजय सिंह होंगे बरेली के बीएसए और विनय कुमार बने एडी बेसिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने बरेली में नए बीएसए के रूप में संजय सिंह की तैनाती की है। वह इससे पहले एटा में इसी पद पर थे। वहीं, बीएसए रहे डाॅ. विनय कुमार पदोन्नत होकर एडी बेसिक बन गए हैं। वह बरेली में ही रहेंगे। बेसिक शिक्षा समिति के पदाधिकारियों में जगदीश चन्द्र सक्सेना, सुरेश कुमार यादव, डा कदीर अहमद,अभय भटनागर, पंकज कुमार सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना, डा सुरेश कुमार रस्तोगी, संजय पौल, प्रदीप कुमार गुप्ता,के के शर्मा, उमाकांत मौर्य, नवीन कुमार, रूथ पौल ने इस पर खुशी जताई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं को राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

संबंधित समाचार